राज्य
20-Mar-2026


गाजियाबाद (ईएमएस)। देश के खिलाफ रची जा रही साजिश की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। गाजियाबाद से पकड़े गए जासूसी मॉड्यूल के तार अब दुबई तक जुड़े मिले हैं। सैन्य ठिकानों के वीडियो, लोकेशन पाकिस्तान भेजने के आरोपियों ने गाजियाबाद से दो पार्सल दुबई देश के खिलाफ रची जा रही साजिश की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। गाजियाबाद से पकड़े गए जासूसी मॉड्यूल के तार अब दुबई तक जुड़े मिले हैं। सैन्य ठिकानों के वीडियो, लोकेशन पाकिस्तान भेजने के आरोपियों ने गाजियाबाद से दो पार्सल दुबई भिजवाए थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपियों ने यहां से संवेदनशील डेटा दुबई के जरिये पाकिस्तान भिजवाया। कौशांबी थाना पुलिस ने 14 मार्च को बिजनौर निवासी सुहेल मलिक उर्फ रोमियो (मुख्य हैंडलर), संभल निवासी साने इरम उर्फ महक और भोवापुर निवासी राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, रितिक गंगवार और प्रवीन को गिरफ्तार किया था। सात दिन की रिमांड के दूसरे दिन गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों से पूछताछ हुई। जांच में सामने आया है कि इसी साल जनवरी और फरवरी में सुहेल ने पाकिस्तान में बैठे सरदार के कहने पर गाजियाबाद से दो पार्सल दुबई भेजे थे। सूत्रों के अनुसार एक पार्सल में जूते और दूसरे में माउस था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/मार्च/2026