गुरुग्राम (ईएमएस)। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 23 वर्षीय नर्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसने चार महीने पहले ही लव मैरिज की थी। मृतका के परिवार ने उसके पति पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 23 वर्षीय नर्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिवार ने उसके पति पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को सेक्टर-10ए थाने में दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़ी हरसरू निवासी काजल गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वहीं पर उसकी मुलाकात मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर बेला गांव निवासी अरुण शर्मा से हुई। वह उसी अस्पताल में एक्स-रे विभाग में काम करता था। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और करीब चार महीने पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। शादी के बाद वे बसई इलाके में किराये पर रहते थे। अरुण ने फिलहाल नौकरी छोड़ रखी थी और वह नशे का आदि बताया जा रहा है। काजल के परिजनों का आरोप है कि नीचे बुलाने के महज 10 मिनट के भीतर ही काजल की हालत बिगड़ गई और उसकी नाक से खून बहने लगा। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घर के बाथरूम से एक संदिग्ध इंजेक्शन मिला है। परिजनों को शक है कि काजल की इसी इंजेक्शन में कोई जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/मार्च/2026