राज्य
20-Mar-2026
...


- अब रिहायशी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों की भी होगी जांच नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने आग की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए अग्नि सुरक्षा मिशन शुरू किया है। मंत्री आशीष सूद ने सुरक्षा मानकों में कोई अनदेखा क्षेत्र न रखने का आदेश दिया है। अब औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ आवासीय क्षेत्रों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों की भी सघन जांच होगी। राजधानी में आग लगने की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने निर्णायक कदम उठाते हुए अग्नि सुरक्षा मिशन की शुरुआत की है। प्रदेश के मंत्री आशीष सूद आदेश दिया है कि अब सुरक्षा मानकों में कोई ब्लाइंड स्पाट यानि अनदेखा क्षेत्र नहीं होगा। इस नए अभियान के तहत अब केवल औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आवासीय क्षेत्रों में चल रहे वाणिज्यिक गतिविधियों व प्रतिष्ठानों की भी सघन जांच की जाएगी। मंत्री ने कहा कि इस मिशन में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करने के लिए तीसरे पक्ष से आडिट कराने का निर्देश दिया है। ये विशेषज्ञ शहर के हर छोटे-बड़े प्रतिष्ठान की मैपिंग करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं या नहीं। मंत्री ने कहा कि हर कर्मचारी और हर परिवार को सुरक्षित महसूस करने का हक है, चाहे वे कहीं भी हों। हम दिल्ली से सुरक्षा की अनदेखी के दौर को खत्म कर रहे हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/मार्च/2026