राज्य
20-Mar-2026


नोएडा (ईएमएस)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की आखिरकार वह घड़ी आ गई, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की आखिरकार वह घड़ी आ गई, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम को लेकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा कि प्रधानमंत्री की रैली को सुनने के लिए करीब डेढ़ लाख से ज्यादा अधिक लोग पहुंच सकते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए आसपास के जिलों और राज्यों से आने वाले लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आवागमन में कोई परेशानी न हो। कार्यक्रम को हाई प्रोफाइल मानते हुए सुरक्षा-व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर कड़ी निगरानी भी रहेगी। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। कार्यक्रम स्थल के अंदर और बाहर सुरक्षा के कई लेयर बनाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की चूक की संभावना न हो। भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और निकालने के लिए तीन अलग-अलग रूट बनाए जाएंगे। इसके अलावा 2000 से ज्यादा वाहनों के लिए करीब 10 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। एक रूट को रिजर्व भी रखा गया है, ताकि वीआईपी मूवमेंट में कोई बाधा न आए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/मार्च/2026