क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


गुना -ईएमएस। रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी में 24 मार्च तक आयोजित विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में गुना जिले के सैकड़ों मरीज प्रतिदिन शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पहुंच स्वास्थ लाभ ले रहे हे। रोटरी शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया कि शुक्रवार को 10 बसों के द्वारा जिले के पांचों ब्लाकों के चिन्हित 300 से अधिक गंभीर रोगियों शिवपुरी स्वास्थ शिविर के लिए रेफर किया गया इन बसों को भाजपा नेता एवं रोटरी शिविर संयोजक विकास जैन नखराली एवं जिला स्वास्थ अधिकारी आर आर माथुर की उपस्थिति में मरीजों को रवाना किया गया। विकास जैन ने बताया कि गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिले के 5 ब्लॉक जिसमें बीनागंज, राधौगढ़, आरोन,बमोरी एवं गुना ब्लॉक से प्रतिदिन दो दो बसें सुवह 8 बजे शिवपुरी के लिए रवाना की जा रही हे। आज दिनांक तक गुना जिले के लगभग 1 हजार से अधिक रोगियों ने इस स्वास्थ शिविर में सम्मिलित होकर स्वास्थ लाभ लिया। शिविर संयोजक विकास जैन जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास से मध्यप्रदेश सरकार एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ शिविर में हजारों रोगियों का दिल्ली एम्स सहित विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों से विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा गंभीर से गंभीर रोगियों का स्वास्थ परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां ओर उचित परामर्श दिया जा रहा हे। इस शिविर का 24 मार्च को समापन होगा। गुना जिले के ऐसे पंजीकृत मरीज, जिनका इलाज जिले में उपलब्ध नहीं है, उनका उपचार इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से किया जा रहा हे इसके लिए संबंधित मरीजों को चिन्हित कर उन्हें शिवपुरी तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था गुना कलेक्टर के मार्गदर्शन में की गई हे।-सीताराम नाटानी ईएमएस