- आम जनता पार्टी सोशलिस्ट ने राज्यपाल को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन बस्ती(ईएमएस)। गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के अपने गांव बरगदवा में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों द्वारा चाकू और गोली मारकर कर दिये जाने की घटना से आक्रोश हैं। शुक्रवार को आम जनता पार्टी सोशलिस्ट जिलाध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों द्वारा चाकू और गोली मारकर कर दिये जाने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई, पीडित परिवार की सुरक्षा और समुचित मुआवजा दिलाया जाय। 4 सूत्रीय ज्ञापन में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान के हत्यारों को कड़ा दण्ड दिलाये जाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के साथ ही 2 करोड़ रूपये का मुआवजा दिलाये जाने, मामले की सीबीआई जांच, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाये जाने के साथ ही भविष्य में इस प्रकार का दुस्साहस न होने पाये इसकी समुचित व्यवस्था करायी जाय। ज्ञापन देेने के बाद आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिन दहाड़े हत्या दुर्भाग्यपूर्ण और कानून व्यवस्था के समक्ष बडी चुनौती है। प्रदेश सरकार इसे गंभीरता से लेते हुये पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये। राज्यपाल को ज्ञापन भेजे जाने के दौरान मुख्य रूप से आत्मा चौहान, लालमन चौहान, रामनरेश चौहान, भगवत प्रसाद, गोविन्द चौहान, प्रभुनाथ, महेश चौहान, संदीप निषाद, अर्जुन चौहान, जयकिशन, रोहित चौहान, उमेश शर्मा, महेन्द्र चौहान, सुभाष चौहान, जितेन्द्र, मनीष चौहान, राजन, लाल साहब, रामबचन, श्रीराम, बालकेश, लवकुश, अमित, रमेश निषाद, राजमणि निषाद के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। ईएमएस/20/03/26