क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की जबलपुर शाखा में इस वर्ष हुए चुनाव/नियुक्ति के अंतर्गत डॉ. विवेक गुप्ता को अध्यक्ष तथा डॉ. सौरभ तिवारी को शाखा का मानद सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. विवेक गुप्ता एवं डॉ. सौरभ तिवारी दोनों ही अनुभवी, कर्मठ एवं समर्पित दंत चिकित्सक हैं। अध्यक्ष एवं मानद सचिव के रूप में दोनों ही आईडीए जबलपुर शाखा की शैक्षणिक, सामाजिक तथा जनहित से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर आईडीए जबलपुर शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सुनील साहू / मोनिका / 20 मार्च 2026