क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। श्री निर्विकार पथ के पथिक अशोक सेन ने माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा 126 दिनों में पूर्ण कर अपने घर वापसी की। उनके लौटने पर श्री निर्विकार पथ के पथिकों एवं भक्तों द्वारा उनका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पथिकों ने अशोक सेन को श्रीफल भेंट कर माला पहनाई तथा उन्हें शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने माँ नर्मदा की परिक्रमा यात्रा के अपने अनुभव साझा करते हुए परिक्रमा मार्ग और माँ नर्मदा की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी बातों को सुनकर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन श्रद्धा और भक्ति से भर गया। इस शुभ अवसर पर श्री निर्विकार पथ के पथिक मुकेश यादव, पवन पटैल, सुधीर साहू, केशलाल रजक, धनेश पटेल, मनोज विश्वकर्मा, महेंद्र श्रीवास, अमिताभ साहू, नरेंद्र पटेल, संदीप सेन, विपिन सेन सहित पथिक परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 20 मार्च 2026