क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित मिश्रा परिवार द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए राहगीरों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रताप वार्ड स्थित समर्थ नर्मदा मंदिर में वाटर कूलर प्रदान किया गया। इस सेवा कार्य से गर्मी के मौसम में आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर सर्वेश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, श्रवण मिश्रा, अवनीश मिश्रा, प्रबोध मिश्रा,अंकित मिश्रा,अक्षय मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 20 मार्च 2026