क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चार दिवसीय भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में मध्य प्रदेश के सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले गुरुवार को ऊर्जा विभाग की प्रदर्शनी देखने पहुंचे। श्री गढ़पाले ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में ऊर्जा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर, एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी जबलपुर, एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं प्रदर्शनी की सराहना की। इस अवसर पर एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक संदीप गायकवाड़, एमपी पावर मैनेजमेंट के नई दिल्ली स्थित कार्यालय की अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती रीता हल्दर, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी सहित सभी कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सुनील साहू / मोनिका / 20 मार्च 2026