- सौंदर्यीकरण और जल संरक्षण पर दिया जोर जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शुक्रवार की सुबह संभाग क्रमांक 8 भानतलैया के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल मुख्य मार्गों, बल्कि बस्तियों और संकरी गलियों में पैदल भ्रमण कर सफाई, पेयजल आपूर्ति और अधोसंरचना विकास कार्यों की बारीकी से जानकारी ली। पार्कों का कायाकल्प और वाटर हार्वेस्टिंग.......... वार्डों के भ्रमण के पश्चात निगमायुक्त गांधी भवन उद्यान एवं संगम कॉलोनी स्थित दादा-दादी पार्क पहुँचे। उन्होंने उद्यानों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए इनके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए उन्होंने पार्कों में सोकपिट बनाने के निर्देश दिए, जिससे वर्षा जल का संचयन हो सके और भू-जल स्तर में सुधार आए। इस अवसर पर निगमायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किये। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी........... इस निरीक्षण के दौरान पार्षद श्रीमती अनीता जाट एवं पूर्व पार्षद सतवीर जाट के साथ अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, अनिल बारी, पोला राव, संभागीय यंत्री पंकज अवस्थी, अनुराग पाठक, दीप्ति भानरिया, अमन तिवारी,सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आदि भी साथ रहे। शहर के विकास को मिलेगी गति,........... निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा अमृत फेस-1 और फेस-2 जल प्रदाय योजना सहित शहर में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि शहर के विकास में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। सड़क एवं पुलिया निर्माण.......... उन्होंने कहा कि शहर की आंतरिक सड़कों, पुलियों और नाला-नालियों के निर्माण कार्य में गति लाई जाए। निगमायुक्त ने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सुनील साहू / मोनिका / 20 मार्च 2026