क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सड़क पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान के निर्देशन में वार्ड 51 सिकंदर कंपू स्थित गुटखा फैक्ट्री रवि पंजवानी पर गंदगी पाए जाने पर 15000 रुपए, वार्ड क्रमांक 51 सिकंदर कंपू डिलाइट फ्रूट प्रोडक्शन चॉकलेट फैक्ट्री द्वारा रेड स्पॉट करने पर 5000 रुपए, वार्ड क्रमांक 48 राठौर द्वारा खुले में यूरिनल करने पर लगाया 250 रूपये, वार्ड क्रमांक 39 में कालीचरण पर नाली में गोबर बहाने पर 500रूपये, जतार साहब की गली में गंदगी करने पर साजिद पर 1000 रुपए, वार्ड क्रमांक 41 पप्पू भैंस डेयरी नाली में गोबर बढ़ाने पर छतरी बाजार नाग देवता मंदिर के पास 2000 रुपए का जुर्माना वसूला गया । कुल जुर्माना राशि 23750 रुपए। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह ठाकुर के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 06 में घास मंडी में स्थित दुकानदारों पर पॉलिथीन उपयोग करने पर जुर्माना कार्रवाई की गई जिसमें 1250 रुपए का जुर्माना किया गया।