क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


- विकसित भारत के निर्माण में एनएसएस की भूमिका पर मंथन - “एनएसएस एवं माई भारत पोर्टल के माध्यम से नेतृत्व निर्माण पर युवा - डॉ. सिद्दीकी” सागर (ईएमएस)। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पंडित श्याम सुन्दर संस्थान के निनाद सभागार में दिनांक 16 एवं 17 मार्च 2026 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा समागम सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन द्वारा किया गया, जबकि समापन अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती, ओएसडी डॉ. भरत व्यास, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. मनोज अग्निहोत्री, माय भारत युवा अधिकारी डॉ. राजकुमार वर्मा, कार्यक्रम समन्वयक श्री अरुण कुमार चौरसिया सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय “विकसित भारत के पुनरुत्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना का योगदान” रहा, जिसमें युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, छतरपुर के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। यह प्रेजेंटेशन प्रस्तुति “सेवा से नेतृत्व तकः रासेयो कार्यक्रम के साथ माई भारत पोर्टल (VBYLD, Outreach, VBYAP, ELP, KI, CV Builder) का प्रभावी संचालन” विषय पर आधारित थी।इस प्रभावशाली प्रस्तुति को डॉ. मोह. अशफ़ाक सिद्दीकी (कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस, इनफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर) द्वारा अरुण कुमार चौरसिया के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति में माई भारत पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल्स के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, कौशल उन्नयन एवं सामाजिक सहभागिता को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इसका विस्तृत एवं व्यावहारिक विश्लेषण किया गया।डॉ. सिद्दीकी ने अपने विचारों में बताया कि एनएसएस केवल सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को नेतृत्व के उच्च शिखर तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच है। माई भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से शामिल किया जा रहा है।सम्मेलन में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक और सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस उपलब्धि पर संस्था चेयरपर्सन डॉ सुधा मलैया जी, को-चेयरपर्सन श्रीमती रति मलैया, प्राचार्य डॉ नवदीप कौर सलूजा जी, डॉ आर. के. पाठक जी एवं समस्त संस्था परिवार ने डॉ सिद्दीकी को शुभकामनाएँ प्रेषित की। निखिल सोधिया/ईएमएस/20/03/2026