क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कोतवाली और मझगवां थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दो मामलें सामने आए हैं| कोतवाली में बल्देवबाग से बड़ा फुहारा के बीच एक बाईक को एक कार ने टक्कर मार दी| वहीं मझगवां में मंदिर दर्शन करने जा रहे एक व्यक्ति को कार चालक ने साईड से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया| इन दोनों हादसो में दो युवक व एक वृद्ध घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| कोतवाली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू कंचनपुर स्पार्क अधारताल निवासी 36 वर्षीय आशीष कुमार सिंह गत दिवस अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम के 9615 से अपने दोस्त नामदेव को बैठाकर बल्देवबाग से बड़ा फुहारा पूजा सामग्री लेने जा रहा था तभी रात लगभग 8.30 बजे एक कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 0449 के चालक ने उसकी मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाईक सहित नीचे गिरकर घायल हो गए| सूचना मिलते ही आशीष का दोस्त संजय सिंह यादव और कार चालक ने दोनों को उपचार के लिए कोठारी अस्पताल लेकर आए, जहां कार चालक ने इलाज के रूपये अस्पताल में जमा करने से मना कर दिया। इसी तहर मझगवां में वार्ड नंबर 13 मझगवां निवासी 55 वर्षीय हुकुमचंद हल्दकार गत दिवस अपने पिता सुखदेव प्रसाद हल्दकार के साथ घर से जगदीश मंदिर मझगवां जा रहे थे तभी शाम लगभग 6 बजे एक कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 4487 के चालक ने उसके पिता सुखदेव प्रसाद को साईड से टक्कर मार दी, जिससे सुखदेव प्रसाद को चोटें आ गई है। पुलिस ने दोनों कार चालक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 20 मार्च 2026