क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। पनागर थाना अतंर्गत देवरी में घर की छत से गिरने पर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी पनागर निवासी 76 वर्षीय श्रीमति रज्जो बाई दाहिया शुक्रवार की सुबह लगभग 8.15 बजे घर की छत से गिरने के कारण परिजनों द्वारा शासकीय अस्पताल पनागर उपचार के लिए लाया गया था जहां से डॉक्टर द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था| मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार दौरान मंगलवार की ही सुबह लगभग 10.20 बजे रज्जो बाई दाहिया की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 20 मार्च 2026