क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


- हनुमान मंदिर गेट नं.2. में तैयारियां प्रारंभ जबलपुर, (ईएमएस)। श्री हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल गुरुवार को स्वयंसिद्ध हनुमान मंदिर गेट नंबर 2 राईट टाउन रानीताल पेट्रोलपंप के पास तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जायेगा| आचार्य पंडित धर्मेंद्र ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आयोजन में मध्य भारत के अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 101 कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी एवं असंख्य कन्याओं का कन्या पूजन कर मीनू बदल-बदलकर 24 घंटे विशाल भंडारा चलेगा, इस अवसर पर निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क दवाई वितरण, नि:शुल्क समी जाँचें एवं निःशुल्क चश्मा वितरण भी किया जायेगा| आचार्य पं. धर्मेन्द्र दुबे ने आगे बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ श्री हनुमान जी स्वामी के आराध्य स्वामी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जन्मोत्सव श्री रामनवमी के पावन पर्व 27 मार्च से कार्यक्रम प्रारंभ होंगे| इस दिन पूर्वान्ह 11.30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म पूजन, हवन, अभिषेक आदि प्रभु का पूर्ण श्रृंगार कर दोपहर 12 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण भंडारा आदि होगा। प्रेस वार्ता मे प्रेम विश्वकर्मा, सतीश पसारी, गौरव मुगदल, राजा सोनी, नितेश अग्रवाल, राजेश दीक्षित, उपस्थित थे| उन्होंने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के एक दिन पहले 1 अप्रैल को प्रातः 5 बजे ब्रह्म मुहुर्त में संगीतमय श्री रामचरित मानस अखंड पाठ 24 घंटे राष्ट्रीय कलाकार कृष्ण मोहन दीवान 21 मंडली के साथ प्रस्तुति करेंगे। श्री हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को ब्रह्ममुहुर्त में प्रातः 4 बजे श्री हनुमान जी स्वामी जी का जन्म पूजन 5 ब्राह्मणों द्वारा प्रातः 5 बजे श्री हनुमान जी चोला, वस्त्र एवं विभिन्न प्रकार के आभूषणों से आकर्षक श्रृंगार प्रभु के गर्भग्रह में होगा, प्रातः 6 बजे श्री हनुमान जी स्वामी की संगीतमय जन्म महाआरती होगी। सुनील साहू / मोनिका / 20 मार्च 2026