क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। केन्ट थाना रोड पर बर्फ फैक्टरी व ईदगाह क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों के बढ़ने से हमेशा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है. बाहर से आने वाले तत्वों की सक्रियता के चलते लगातार चोरी की घटनाएँ हो रही हैं. हिन्दु धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में बताया है कि एक माह के भीतर चार एक्सीस दुपहिया वाहन चोरी जा चुके हैं लोगों में दहशत का माहौल है| हिन्दु धर्मसेना ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाने की मांग की है| इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, आकाश मलिक, अविनाश सुख दान, मुकेश रजक, मोनू पासी, दिनेश छापेल, रोहित बेन, परमदीप छापेल कार्तिक गुरुंग , अभय राजपूत, प्रशांत,शशांक महोबिया , हिमांशु महोबिया, मोहित कश्यप ,हर्षित कोरी, करन गुप्ता, कार्तिक पटेल आदि उपस्थित रहे| सुनील साहू / मोनिका / 20 मार्च 2026