मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल, मुंबई मंडल , ठाणे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 3 और 4 तथा डोम्बिवली स्टेशन पर प्लेटफार्म 1A, 1 और 2 के विस्तार के लिए दिनांक 21/22.03.2026 (शनिवार/रविवार मध्यरात्रि से रविवार सुबह तक) को 15 कोच वाली ट्रेनों के संचालन हेतु विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक परिचालित करेगा । * ब्लॉक की तिथि:* दिनांक 21/22.03.2026 (शनिवार/रविवार मध्यरात्रि से रविवार सुबह तक) * ब्लॉक की अवधि* दिनांक 22.03.2026 को 00.00 बजे से 10.00 बजे तक * ब्लॉक सेक्शन:* मुलुंड से ठाणे और दिवा से डोंबिवली तक अप और डाउन स्लो लाइन (क्रॉसओवर को छोड़कर)। ब्लॉक के कारण निम्नलिखित प्रभाव होंगे: उपनगरीय ट्रेनों का संचालन * ब्लॉक के दौरान उपनगरीय सेवाएं बीच-बीच में रद्द रहेंगी। * दिनांक 21.03.2026 को 22.49 बजे परेल से चलने वाली और दिनांक 22.03.2026 को 00.12 बजे सीएसएमटी पर समाप्त होने वाली डाउन स्लो ट्रेनें और दिनांक 22.03.2026 को 04.45 बजे विद्याविहार से चलने वाली और 9.05 बजे सीएसएमटी पर समाप्त होने वाली डाउन स्लो ट्रेनें मुलुंड स्टेशन पर डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और फिर ठाणे स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर पुनः रिडायवर्ट की जाएंगी। इसके अलावा, डाउन स्लो ट्रेनें दिवा स्टेशन पर डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। * दिनांक 21.03.2026 को 23:26 बजे से 23:52 बजे तक और दिनांक 22.03.2026 को 03:23 बजे से 09:55 बजे तक कल्याण से चलने वाली अप स्लो लाइन की ट्रेनें कल्याण स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और ठाकुर्ली एवं कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। इन्हें दिवा और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर पुनः रिडायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा, अप स्लो ट्रेनें ठाणे और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। * ब्लॉक अवधि के दौरान अप और डाउन फास्ट ट्रेनें अपने निर्धारित ठहरावों के अतिरिक्त कलवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर रुकेंगी। * डोंबिवली से शुरू और समाप्त होने वाली सभी ट्रेनें दिनांक 22.03.2026 (रविवार) को रद्द रहेंगी। * ब्लॉक अवधि के दौरान मुलुंड-ठाणे स्टेशनों और दिवा-कल्याण स्टेशनों के बीच सभी अप और डाउन लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। * मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन * ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी/दादर से चलने वाली डाउन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को विद्याविहार/ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच पांचवीं लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। * ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी/दादर पहुंचने वाली अप मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को कल्याण और ठाणे/विद्याविहार स्टेशनों के बीच छठी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। मध्य रेल प्रशासन ने कहा है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं। इसलिए यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। संतोष झा- २० मार्च/२०२६/ईएमएस