राज्य
20-Mar-2026
...


इंदौर (ईएमएस)। लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा शनिवार, 21 मार्च को दिल्ली में लोकतंत्र विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जंतर-मंतर स्थित एनडीएमसी कनवेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश भर से लगभग 150 लोकतंत्र सेनानी एकत्रित होंगे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा आदित्य ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा और दिल्ली प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय पहुंचकर इन्द्रेश जी को विधिवत आमंत्रण दिया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा आदित्य को भी आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन लोकतंत्र की रक्षा में सेनानियों के योगदान को याद करने और भविष्य की दिशा तय करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रकाश/20 मार्च 2026