राज्य
20-Mar-2026
...


:: मारवाड़ी प्रस्तुतियों और बना ने मोहा मन; इसर-गणगौर के स्वरूप में सजे बच्चों ने बिखेरी छटा :: इन्दौर (ईएमएस)। विजय नगर अग्रवाल महासंघ द्वारा परंपरागत गणगौर उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं, युवतियों एवं हर उम्र के परिजनों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर राजस्थानी और मारवाड़ी संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल और महामंत्री नीरज गोयल ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमती मोहिनी दीपचंद अग्रवाल एवं श्रीमती मुग्धा गोलू शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में आकर्षक रंगारंग बाना निकाला गया। समारोह के दौरान सजी-धजी, मेहंदी, चूड़ी-बिंदी सहित अनेक दिलचस्प स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं और छोटे बच्चों ने इसर-गणगौर का स्वरूप धारण कर अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति नितेश बंसल एवं श्रीमती शीतल संदीप गर्ग की प्रस्तुतियां विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, सत्येन्द्र जोशी, हरि अग्रवाल, निगम सभापति मुन्नालाल यादव और पार्षद मृदुल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य जनों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उत्सव को सुव्यवस्थित बनाने में महिला कार्यकारिणी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपाध्यक्ष श्रीमती भावना मनीष गर्ग के नेतृत्व में श्रीमती सरिता अजय अग्रवाल, रिंकी नीरज गोयल, संध्या संदीप गर्ग और कार्यकारिणी की अन्य सदस्य बहनों ने मेहमानों की अगवानी कर इस आयोजन को भव्य रूप दिया। महिला टीम के सक्रिय सहयोग से संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच गणगौर माता का पूजन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और पारंपरिक गीतों के साथ इस सांस्कृतिक महोत्सव का सफल समापन हुआ। प्रकाश/20 मार्च 2026