क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) डॉ. रमन शर्मा को इंदौर साइकियाट्री सोसाइटी की सम्पन्न 14 वीं वार्षिक साधारण सभा में अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं डॉ. श्रीकांत रेड्डी उपाध्यक्ष, डॉ. विजय निरंजन सचिव, डॉ. राहुल माथुर कोषाध्यक्ष एवं डॉ वैभव चतुर्वेदी संपादक निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इंदौर साइकियाट्री सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। अपने निर्वाचन पश्चात अध्यक्ष डॉ रमन शर्मा और सचिव डॉ विजय निरंजन ने संस्था की अकादमिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।