क्षेत्रीय
21-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर में झूलेलाल जयंती (चेटी चंड) सिंधी समुदाय का प्रमुख त्यौहार मनाया गया। चैत्र शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है। आज के दिन न्यू वर्ष की शुरुवात होती है। भगवान झूले लाल को भगवान वरुण देव का अवतार माना जाता हैं। भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा संस्कृतिक भवन से निकाली गई, जो जय स्तंभ चौक, हॉस्पिटल चौक होते हुए सिंधी धर्मशाला भवन पहुंची। शोभा यात्रा डीजे, बाजे-गाजे के साथ नाचते हुए निकाली गई। शोभा यात्रा में बच्चे, युवा, बुजुर्ग भी शामिल हुए। 21 मार्च / मित्तल