नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना खेल के साथ ही अपने स्टायलिश अंदाज के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। मंधाना हाल ही में बीसीसीआई के साल 2024-25 सत्र के अवार्ड समारोह में जब पहुंची थीं तब उनकी 4.50 लाख रुपये की खास ड्रेस सभी देखते रह गये थे। मंधाना जब सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर के अवॉर्ड के लिए मंच पर पहुंची तो उन्होंने इलेक्ट्रिक ब्लू रंग की चमकती ड्रेस पहनी हुई थी। ये उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को बताती है। इस ड्रेस को सिल्क नहीं, बल्कि मेटल वायर से तैयार किया जाता है। ये ड्रेस पिघली धातु जैसी चमकती नजर आती है। इसे बनाने में कॉर्डेड टेक्स्चर तकनीक इस्तेमाल होती है, जिससे सतह पर उभरा हुआ स्ट्रक्चर बनता है और रोशनी पड़ने पर बिजली जैसी लकीरें दिखती हैं। इसकी कीमत तकरीबन 4.50 लाख रुपए पड़ती है। कई सप्ताह की मेहनत के बाद फैब्रिक बेस पर सिलकर तैयार किया जाता है। ये वायर 0.45 मिमी (बाल जितने पतले) होते हैं। हजारों वायर को फैब्रिक बेस पर सिलकर कपड़ा तैयार किया गया। इसके बाद सख्त धातु को इस तरह प्रोसेस किया जाता है कि वह मुलायम और पहनने लायक बन जाए। ईएमएस 21 मार्च 2026