खेल
21-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह लगातार तीन मैचों में अपना खाता नहीं खोल पाने की कड़वी यादें भूल नहीं पा रहे थे तभी उनके साथ क्रिकेट शुभमन गिल ने मजाकिया अंदाज में एक ऐसी बात कही थी जिससे अभिषेक का हौंसला तो बढ़ा ही साथ ही उनके अंदर उत्साह भी जाग गया। ये खुलासा बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स समारोह में अभिषेक ने किया। इसमें जब शुभमन से पूछा गया कि उन्होंने टूर्नामेंट से पहले अभिषेक को कोई सलाह दी थी तो शुभमन ने हंसते हुए कहा कि नंबर एक टी20 बल्लेबाज को कौन सलाह दे सकता है भला। तभी अभिषेक ने कहा कि जब उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन बार शून्य बनाया तो उन्होंने शुभमन को मैसेज किया था कि मुझे कोई बल्ला दे दे, इससे पहले कि कोई और रिकॉर्ड बन जाए। तक शुभमन ने बोला था, तू कर लेगा। हंसी मजाक में कही इस छोटी सी बात से अभिषेक का मनोबल बढ़ गया था। शुभमन ने तब अभिषेक की खराब फॉर्म को कोई समस्या नहीं मानते हुए उन्हें ऐसा खिलाड़ी माना जो स्वयं ही खराब दौर से बाहर आ जाएगा। इसके बाद जब अभिषेक से पूछा गया कि उन्हें किसका बल्ला सबसे ज्यादा पसंद है। तब . उन्होंने कहा कि शुभमन का। इसके बाद जब शुभमन से पूछा किया कि तो उन्होंने कहा कि ये हमेशा मेरा बल्ला मांगकर ही खेलता है। शुभमन और अभिषेक घरेल क्रिकेट में लंबे समय से एकसाथ खेले हैं। ऐसे में इनमें गहरी दोस्ती भी है। अभिषेक को हालांकि भारतीय टीम में जगह बनाने में काफी समय लग गया ईएमएस 21 मार्च 2026