- 22-23 मार्च को कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी बिलासपुर (ईएमएस)। भारतीय रेल के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्य के चलते यात्रियों को दो दिन तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसी कड़ी में किमी 774/13-15 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 में गर्डर डि-लॉन्चिंग के लिए 22 और 23 मार्च 2026 को ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह ब्लॉक रोड अंडरब्रिज निर्माण की अंतिम प्रक्रिया का हिस्सा है। काम पूरा होने के बाद इस रूट पर आवागमन और अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। हालांकि फिलहाल यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ सकती है। 22 मार्च को रद्द रहने वाली गाडिय़ां 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 23 मार्च रद्द रहने वाली गाडिय़ां 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 22 मार्च को आंशिक रूप से चलने वाली गाडिय़ां 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी (आगे रद्द) 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से शुरू होगी (पहले का हिस्सा रद्द) मनोज राज 21 मार्च 2026