21-Mar-2026
...


- नशे में चालक गिरफ्तार बिलासपुर (ईएमएस)। रतनपुर थाना क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन ने एसडीएम की कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने स्ष्ठरू की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था, जिससे हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी चालक को वाहन सहित रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने एक बार फिर सडक़ सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। मनोज राज 21 मार्च 2026