21-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) जल्द ही दिल्ली से पटना के लिए बस सेवा शुरू करेगा। यह दिल्ली सरकार की लंबी दूरी की अंतरराज्यीय सेवा है, जिसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को ट्रेनों की भीड़ से राहत दिलाना है। राजधानी में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए यह खबर खास महत्व रखती है। बिहार तक बस सेवा शुरू करने के लिए जल्द ही दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे खासकर छठ, दिवाली और अन्य त्योहारों के समय ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ से यात्रियों को राहत मिल सकेगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/मार्च/2026