वाराणसी (ईएमएस)। पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित कुल 04 नफ़र अभियुक्ता/चोर को 21मार्च,2026 को समय करीब 13.20 बजे सारंग नाथ मंदिर थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तागण के कब्जे से चोरी की 02 अदद पीली धातु की चेन व 07 अदद सफेद धातु की अंगूठी बरामद हुयी । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तागण ने पूछताछ करने पर बताया कि 20 मार्च, 2026 को सांय के समय लक्ष्मी माता मंदिर पंचकोशी के पास से हमने एक चेन चुराई थी और जो चेन तथा अंगूठी हमारे पास से मिली है, वह सब भी चोरी की है, जिसे अलग-अलग जगहों से हम लोगों ने मिलकर चुराई थी । हम लोग काफी दिनों से घूम-फिरकर मंदिरों से तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों से चोरी करते हैं और वहाँ से निकल जाते हैं । आज हम लोग यहाँ मिलकर एक साथ बैठकर ये चोरी हुए सामानों को कहीं दूर बेचने की बात कर रहे थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया । डॉ नरसिंह राम, 21 मार्च, 2026