व्यापार
22-Mar-2026


- कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने का लक्ष्य नई दिल्ली (ईएमएस)। ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (एआईडीए) ने भारत सरकार को पत्र लिखकर पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक एथनॉल (ई20 से ऊपर) मिलाने की अपनी आपूर्ति की पेशकश की है। संघ का मानना है कि इससे देश की कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी और तेल की बढ़ती कीमतों से उत्पन्न आर्थिक दबाव को कम किया जा सकेगा। एआईडकि की एक व‎रिष्ट अ‎धिकारी ने पत्र में बताया कि भारत ने अपना ई 20 एथनॉल मिश्रण लक्ष्य 2025 से पहले ही पूरा कर लिया है। यह लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा तय किया गया था, ताकि ईंधन आयात बिल घटाया जा सके और वातावरण में उत्सर्जन कम किया जा सके। संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि एथनॉल मिश्रण की जरूरत को धीरे-धीरे 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए। इससे देश के पेट्रोल पर निर्भरता और आर्थिक दबाव दोनों में कमी आएगी। एआईडीए ने यह भी कहा कि भारत ब्राजील की तरह फ्लेक्स-ईंधन वाहन लाने पर विचार करे। साथ ही घरेलू और वाणिज्यिक उपयोग के लिए एथनॉल आधारित कुकिंग स्टोव को बढ़ावा दिया जाए और डीजल में एथनॉल मिश्रण के विकल्प तलाशे जाएं। सतीश मोरे/22मार्च ---