राज्य
22-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में खसरे का खतरा बढ़ गया है। बीते ढाई माह में ही खसरे के 37 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पूरे बीते साल में यह आंकड़ा 110 तक पहुंचा था। सबसे चिंतानजक बात यह है कि कई मामलों में पीड़ित नौ माह से कम उम्र के बच्चे राजधानी दिल्ली में खसरे का खतरा बढ़ गया है। बीते ढाई माह में ही खसरे के 37 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पूरे बीते साल में यह आंकड़ा 110 तक पहुंचा था। सबसे चिंतानजक बात यह है कि कई मामलों में पीड़ित नौ माह से कम उम्र के बच्चे भी हैं। इस कारण परिवार कल्याण निदेशालय सतर्क हो गया है। राजधानी में बच्चों के साथ एम्स में कई स्वास्थ्य कर्मी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं, बल्लीमारान में दो संदेहास्पद मौतें भी हुई हैं। इसके मद्देनजर एम्स ने स्वास्थ्यकर्मियों को एन-95 मास्क के इस्तेमाल और ऐसे मरीजों को अलग वार्ड में रखने सहित कई एहतियात बरने के निर्देश दिए हैं। खसरा व रूबेला के खात्मे के लिए दिल्ली में 2023 में विशेष टीकाकरण किया गया था। तब से खसरे के मामले न के बराबर थे। मगर अब यह फिर से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए 60 जगहों पर सोमवार से 10 वर्ष तक के बच्चों को खसरे के टीका लगाए जाएंगे। वहीं, एम्स में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल ने बताया कि खसरा किसी भी उम्र में हो सकता है। संक्रमण बढ़ने पर मिर्गी, निमोनिया, एन्सेफलाइटिस (दिमाग पर असर) और कुपोषण का खतरा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/मार्च/2026