नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तरी दिल्ली को यूईआर -2 से जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से मुनक नहर पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना में जल्द ही तेजी आने वाली है। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा सरकार ने मुनक नहर पर एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के उत्तरी दिल्ली को अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर -2) से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से मुनक नहर पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना में जल्द ही तेजी आने वाली है। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा सरकार ने मुनक नहर पर एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए एनओसी जल्द जारी करने की बात कही है। दिल्ली सरकार द्वारा गृह मंत्रालय में विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में इसे लेकर चर्चा की गई है। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से भी इस परियोजना को जल्द शुरू करने का अनुरोध किया है ताकि दिल्लीवासियों को जाम से राहत मिल सके। दिल्ली में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से बवाना स्थित यूईआर-2 तक लगभग 16 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की डीपीआर तैयार करवाई है। यह कार्य एनएचएआई द्वारा किया जाएगा। मुनक नहर पर बनने वाले इस एलिवेटेड कॉरिडोर की जमीन का अधिकांश हिस्सा दिल्ली सरकार के पास है, लेकिन मुनक नहर (जिस पर कॉरिडोर बनेगा) हरियाणा सरकार के पास है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर का काम कुछ जगहों पर मुनक नहर के ऊपर होगा, इसलिए पीडब्ल्यूडी को काम शुरू करने से पहले हरियाणा सरकार से एनओसी चाहिए ताकि बाद में कॉरिडोर का निर्माण कार्य न अटके। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/मार्च/2026