- भोपाल के कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर मांगे 10 करोड़ रुपए - फरियादी को मिली पुलिस सुरक्षा भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले एक कारोबारी को लॉरिस गैंग की और से 10 करोड रुपए की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के सनसनीखेज मामले में पुलिस फॉरेन नंबरो और ऑडियो मैसेज के आधार पर हैरी बॉक्सर की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में लंरिस गैंग के कुख्यात बदमाश हैरी बॉक्सर के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं कारोबारी की सुरक्षा के लिए चार सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें दो पुलिसकर्मी कोलार थाने के हैं, और दो लाइन से दिए गए हैं, ये 24 घंटे कारोबारी को सुरक्षा प्रदान करेंगे। - यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय गौरव जैन पार्वती नगर (कोलार) के रहने वाले हैं, वह पैशे से ज्वैलर है, और अन्य व्यापारों से भी जुड़े है। साथ ही गौरव जैन वरिष्ठ समाजसेवी भी हैं। उनकी पत्नी भोजपुरी अभिनेत्री है। करीब पॉच दिन पहले उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया था। बात करने वाले ने खुद को लॉरिंस गैंग का हैरी बॉक्सर बताते हुए 10 करोड रुपए की डिमांड की थी। कारोबारी ने इस फोन कॉल पर कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन तीन दिन बाद 20 मार्च को सुबह उनके पास उन्हीं नबरों से हैरी बॉक्सर ने दोबारा से संपर्क कर दोबारा 10 करोड़ रुपए की मांग की। गौरव जैन ने जब उससे कहा की वह उसे पैसा नहीं देंगे तब दूसरी और से बदमाश ने उनसे कहा की अपने हितेषियो से मेरे बारे में पूछ लेना और गूगल पर जाकर सर्च कर लेना। इस पर भी जब गौरव ने रुपये न देने की बात कही तब उसने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उसके गुर्गो ने उनकी पूरी रैकी है, और उनकी पूरी जानकारी उसके पास है। इसके बाद आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौच कर दुर्व्यवहार करते हुए फोन काट दिया और बाद गाली-गलौज के मैसेज गौरव को भेजे। आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए कहा था की उनका हाल भी बाबा सिद्दीकी जैसा और तुझे भी उन्हें जान से खत्म कर दिया जाएगा। शिकायत पर कोलार पुलिस ने केस दर्ज किया है। तब गौरव जैन ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए कोलार थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में धमकी देने वाले हैरी बॉक्सर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। - फॉरेन नंबर और ऑडियो मैसेज से पुलिस कर रही हैरी की तलाश पुलिस अफसरो का कहना है की कॉल करने वाले ने खुद को लारेंस गैंग का बदमाश बताया है। पुलिस नंबर और ऑडियो मैसेज के आधार पर आगे की की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि विदेशी नंबर से जान से मारने और फिरौती वसूली के लिए कॉल आया है। प्रारंभिक तौर पर वीपीएन नंबर होना सामने आया है। - फरियादी कारोबारी को मिली पुलिस सुरक्षा लॉरेंस गैंग के नाम पर गौरव जैन से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कारोबारी की सुरक्षा के लिए चार सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें दो पुलिसकर्मी कोलार थाने के हैं, और दो लाइन से दिए गए हैं। ये 24 घंटे कारोबारी को सुरक्षा प्रदान करेंगे। वहीं, जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने वाले नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। बताया जा रहा है, कि पुलिस इस संबंध में अन्य सुराग जुटाने के लिये इंदौर, खरगोन और अशोक नगर के व्यापारियों को आए धमकी वाले कॉल से इसका क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही हैं।गौरतलब है कि भोपाल से पहले लॉरेंस गैंग के नाम पर इंदौर, खरगोन और अशोक नगर के व्यापारियों से भी रंगदारी के पैसे मांगे गए हैं। - एमपी के इन शहरो में भी लॉरेंस गैंग का आंतक आ चुका है सामने गौरतलब है की इसी गैंग के कुछ गुर्गों ने खरगोन जिले में एक कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और रुपए नहीं देने पर उनके घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। बीते कुछ दिन पहले अशोक नगर पुलिस ने इसी गैंग से जुड़े एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने हाल के दिनों में इंदौर के एक कारोबारी को फोन करके 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। जुनेद / 22 मार्च