पश्चिमी सिंहभूम(ईएमएस)।नोवामुंडी में राम नवमी को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। आगामी 27 मार्च को मनाए जाने वाले इस पावन पर्व के लिए पूरे शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।शहर के प्रमुख ओवरब्रिज को भगवा रंग की झलरों से आकर्षक रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जैसे-जैसे पर्व की तिथि नजदीक आ रही है, पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल गहराता जा रहा है।स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों की ओर से सुरक्षा, व्यवस्था और कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। राम भक्तों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न स्थानों पर भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी की जा रही हैं। 27 मार्च को नोवामुंडी में राम नवमी का यह पर्व पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाए जाने की उम्मीद है, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो उठेगा। कर्मवीर सिंह/22मार्च/26