क्षेत्रीय
22-Mar-2026
...


पलामू(ईएमएस)।पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के माड़न गांव 58 वर्षीय राजदेव पासवान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना रविवार की सुबह साढ़े सात की बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार राजदेव पासवान पत्नी के साथ सुबह करीब पांच बजे केरकी पीपरा जंगल में महुआ चुनने गये थे। सुबह साढ़े छह पत्नी घर लौट आयी थी। खाना लेकर करीब साढ़े सात बजे के करीब पहुंची। देखा का पति राजदेव पासवान जमीन पर गिरे हुए हैं और खून बह रहा है।वह चिल्लाने लगी।इसके बाद गांव के लोग को मोबाइल पर जानकारी दी।गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।बताया जाता है कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।घटनास्थल माड़न गांव से करीब दो किलोमीटर बतायी जाती है।गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रफीक अंसारी ने घटना की सूचना पांकी पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। रफीक अंसारी ने बताया कि कुछ साल पहले ओझा गुनी काम करता था।फिलहाल इस काम से दूर था।गांव में किसी के साथ विवाद नहीं था।घटना का कारण क्या हो सकता है। यह समझ से परे है। पांकी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में जुट गयी है। कर्मवीर सिंह/22मार्च/26