क्षेत्रीय
22-Mar-2026
...


- समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर (ईएमएस)। शहर के नेहरू चौक में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सीतापुर अंबिकापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मुलाकात की। इस दौरान जवानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की।इस अवसर पर पूर्व जवानों ने पैरामिलिट्री फोर्स से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनके निराकरण के लिए शासन स्तर पर पहल आवश्यक है। इस संबंध में विधायक को ज्ञापन भी सौंपा गया। विधानसभा में उठेगा मुद्दा, सीतापुर में होगी बैठक विधायक रामकुमार टोप्पो ने जवानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को विधानसभा में उठाया जाएगा। साथ ही आगामी समय में सीतापुर में विशेष बैठक आयोजित कर इस विषय पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में संगठन के बिलासपुर शहर कमेटी के कई सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से रवि प्रताप तिवारी, नारायण प्रसाद कौशिक, अमित कुर्री, अनिल कुमार खांडे, राकेश रोशन शाह, के.आई. वर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, श्याम सुंदर, अरविंद यादव, मनमोहन प्रसाद, जगतराम केरकेट्टा, बालकृष्ण प्रधान, काशी नाथ यादव, दिना नाथ, शांत कुमार खांडे, योगेश सिंह और राजेश एक्का उपस्थित रहे। मनोज राज 22 मार्च 2026