क्षेत्रीय
दतिया ( ईएमएस ) जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र के कमथरा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी और सामने से आ रही बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी सवार 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार समेत छह लोग घायल हो गए। गांव मडोर निवासी त्रिलोक सिंह (58) अपने भतीजे के साथ टैक्सी में जा रहे थे। टैक्सी में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि टैक्सी पलट गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान त्रिलोक सिंह की मौत हो गई। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद त्रिलोक सिंह का शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम किया है ।