- 30 गांवों को मिलेगा फायदा बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने और आगामी गर्मी को देखते हुए बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में मुंगेली संभाग अंतर्गत मनोहरपुर वितरण केंद्र के 33/11 केवी उपकेन्द्र भालूखोंधरा में 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर उर्जीकृत किया गया है।इस उपकेन्द्र में पहले 3.15 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित था, जिसे बढ़ाकर अब 5 एमवीए कर दिया गया है। लगभग 50 लाख रुपए की लागत से हुए इस कार्य से उपकेन्द्र की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 30 गांवों के 15 हजार उपभोक्ताओं को लाभ कार्यपालन अभियंता एन.के. सोनी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के उर्जीकरण से उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले करीब 30 गांवों के लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। गर्मी में राहत, ओवरलोडिंग से मिलेगी छुटकारा नई क्षमता बढऩे से गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को आसानी से पूरा किया जा सकेगा। साथ ही ओवरलोडिंग की समस्या में भी कमी आएगी, जिससे ट्रिपिंग और फॉल्ट की स्थिति में सुधार होगा। क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने इस कार्य के सफल क्रियान्वयन पर अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े, कार्यपालन अभियंता यू.के. सोनवानी, सहायक अभियंता आशा सोनवानी, जितेश दिव्य, मनीष श्रीवास, कनिष्ठ अभियंता ऋषि तिवारी एवं पूरी परियोजना टीम की सराहना की। मनोज राज 22 मार्च 2026