क्षेत्रीय
22-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में तखतपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद शादी का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। मामला 29 जनवरी 2026 का है। परिजन ने थाना तखतपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस के तहत धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ स्तर से तत्काल कार्रवाई के निर्देश मिले, जिसके बाद थाना तखतपुर की टीम ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन रायपुर के मोतीनगर क्षेत्र में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रायपुर पहुंचकर 19 मार्च को पीडि़ता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी राकेश मरावी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मनोज राज 22 मार्च 2026