नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के पास कई आक्रामक बल्लेबाज है, इससे वह बड़े स्कार बना सकती है पर टीम के पास अच्छे गेंदबाज नहीं है जो उसका कमजोर पक्ष हैं। ऐसे में अगर ये टीम 250 से अधिक रन बना सकती है तो भी उसकी जीत तय नहीं है क्योंकि उसे गेंदबाज इतने रन लुटा देंगे। सनराइजर्स को अपने पहले मुकाबले में 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करना है। उनके शुरुआती कुछ मैचों के लिए नियमित कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस उपलब्ध नहीं होंगे, वहीं कुछ और खिलाड़ियों की चोट से भी टीम की गेंदबाजी कमजोर हुई है। चोपड़ा के अनुसार कमिंस और ईशान मलिंगा टूर्नामेंट की शुरुआत में नहीं रहेंगे। वहीं जैक एडवर्ड्स भी बाहर हो गये हैं। आकाश ने कहा, “चुनौतियां तो होंगी, क्योंकि गेंदबाजी को एक बड़ा झटका लगा है। पैट कमिंस तो पहले से ही टीम में नहीं थे। इसलिए गेंदबाजी पहले से ही थोड़ी कमजोर थी, और अगर ईशान मलिंगा भी नहीं खेलते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको ब्रायडन कार्स को खिलाना पड़ेगा।” उन्होंने आगे कहा, “जब मैं उनकी गेंदबाजी देखता हूं, तो उसमें अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार और हर्ष दुबे जैसे नये खिलाड़ी हैं जिनमें अनुभवी की कमी है। ऐेस में देखना है कि टीम अपनी गेंदबाजी को किस प्रकार से नियंत्रित करती है। ।” ईएमएस 22 मार्च 2026