क्षेत्रीय
22-Mar-2026
...


- रायपुर से धराया आरोपी बिलासपुर (ईएमएस)। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बिलासपुर की महिला को अपने जाल में फंसाकर चार किस्तों में करीब दो लाख रुपये ऐंठ लिए थे। मामला 16 फरवरी 2026 का है, जब पीडि़ता अंजना फ्रासिंस ने थाना तारबाहर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी गोविंद कुमार निवासी वृंदावन कॉलोनी, शिवानंद नगर सेक्टर-3, थाना गुडिय़ारी, जिला रायपुर, ने पहले विश्वास बनाया। इसके बाद शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर दोगुना मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। भरोसे में आकर पीडि़ता ने अलग-अलग समय में चार किस्तों में कुल दो लाख रुपये आरोपी को दिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो मुनाफा दिया और न ही मूल राशि लौटाई। शिकायत मिलते ही थाना तारबाहर में धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिलने पर पुलिस टीम ने बिना देरी दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई में थाना तारबाहर की टीम ने तेजी से काम करते हुए कम समय में आरोपी तक पहुंच बनाई। मामले ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले सक्रिय हैं और भरोसा व लालच को हथियार बनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। मनोज राज 22 मार्च 2026