नई दिल्ली (ईएमएस)। आईपीएल में मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस लीग में अब तक 192 विकेट लिए हैं। ये किसी भी गेंदबाज द्वारा आईपीएल में लिए गए सबसे अधिक विकेट हैं। उनकी गेंदबाजी केवल है डेविड वॉर्नर के खिलाफ सफल नहीं रही। आईपीएल के नरेन के खिलाफ सबसे अधिक रन डेविड वॉर्नर ने बनाये हैं। जहां बाकी बल्लेबाज नरेन की गेंदबाजी पर बड़े शॉट्स खेलने से बचते रहे हैं, वहीं वॉर्नर ने नरेन के खिलाफ 97.5 की औसत और 158.5 के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे अधिक 195 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली आईपीएल में रवींद्र जडेजा और आर अश्विन जैसे अनभवी भारतीय स्पिनरों के खिलाफ काफी रन बनाये हैं। कोहली ने अश्विन के खिलाफ 181 जबकि जडेजा के खिलाफ 179 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने अनुभवी उमेश यादव के खिलाफ जमकर रन बनाये हैं। रोहित ने उमेश के खिलाफ 170 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में रोहित के ऊपर मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना का भी नाम है। ईएमएस 22 मार्च 2026