क्षेत्रीय
22-Mar-2026
...


- युवती का वीडियो वायरल, पति को कुछ होने पर माता-पिता होंगे जिम्मेदार अमरेली (ईएमएस)| जिले के राजुला क्षेत्र में एक हिंदू युवती द्वारा दूसरे धर्म के युवक से विवाह करने के बाद विवाद पैदा हो गया है। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सामाजिक तनाव देखने को मिला है और कुछ हिंदू संगठनों में आक्रोश भी व्यक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार युवती पिछले 10 दिनों से घर से लापता थी। उसने परिवार को बताया था कि वह ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने जा रही है। इसके बाद युवती के माता-पिता ने राजुला पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने मुहिस फिराणी नाम के युवक के साथ विवाह करने का दावा किया। वीडियो में युवती ने अपने माता-पिता को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसके पति को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए उसके माता-पिता जिम्मेदार होंगे। लड़की के विवाह का वीडियो वायरल होते ही कुछ हिंदू संगठनों में रोष फैल गया और मामला और अधिक गरमा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही, पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। सतीश/22 मार्च