क्षेत्रीय
22-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर में अपनी दो बेटियों की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाली 54 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। 6 मार्च को हुई इस घटना में 34 और 28 वर्षीय बेटियों के शव उनके घर में मिले थे। दिल्ली पुलिस ने 54 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से अपनी दो बेटियों की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। मामला मालवीय नगर के एफ-ब्लॉक स्थित उनके घर का है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 6 मार्च की है, जब 34 और 28 वर्षीय दो बहनों के शव उनके अलग-अलग कमरे में पाए गए। उसी समय उनकी मां को घर के एक अन्य कमरे में बेहोश अवस्था में पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को महिला का मेडिकल और मनोवैज्ञानिक परीक्षण करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने यह मामला मर्डर-सुसाइड की संभावना मानते हुए हत्या का मामला दर्ज किया। अब महिला से बयान लेकर घटना के क्रम को स्पष्ट किया जाएगा। जांच में सामने आया कि बड़ी बेटी, जो मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण स्थिति में थी, को उसके चेहरे पर तकिया रखे हुए पाया गया। वहीं छोटी बेटी, जो कानून की छात्रा थी, की गर्दन में फंदा लगा था। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर कोई जह पदार्थ भी लिया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/मार्च/2026