जबलपुर, (ईएमएस)। खितौला थानान्तर्गत वार्ड नंबर ९ मुंडी टोरिया में कल दरग्यानी रात अज्ञात चोरों ने एक व्यापारी के सूने घर का ताला तोड़कर साढ़े पांच लाख रूपए नगदी समेत स्कूटी व लाखों के जेवर पार कर दिए व्यापारी ने जब अपने मोबाईल से लिंक घर के सीसीटीवी कैमरों की फूटेज देखी तो उसे घटना की जानकारी मिली। खितौला पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर ९ मुंडीटोरिया निवासी मोहम्मद इरफान खान मोबाईल व कपड़ों का कारोबार करता है। ईद का त्यौैहार होने के कारण वे शुक्रवार की रात ११.३० बजे परिवार समेत पैतृक निवास गोसलपुर चले गये थे। सुबह लगभग साढ़े सात बजे उन्होने अपने मोबाईल फोन से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो देखा कि घर में रखी स्कूटी क्रमांक एमपी २० जेड डब्ल्यू ७१९३ गायब थी। व्यापारी मोहम्मद इरफान ने घर आकर देखा कि घर में रखा सामान बिखरा था वहीं अलमारी का लॉकर भी टूटा था लॉकर में रखे साढ़े पांच लाख नगदी व लाखों के जेवर गायब थे जिसे कल दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। सुनील साहू / शहबाज / 21 मार्च 2026