- पीड़ित के साथ के मारपीट करने का भी आरोप धनबाद(ईएमएस)।सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद जालसाजी के शिकार हो गये।धनबाद के हीरापुर मास्टरपाड़ा निवासी बैरिस्टर चौबे ने उनसे दवा के होलसेल व्यवसाय में निवेश करने का झांसा देकर 19.5 लाख रुपये की ठगी कर ली।मनोज प्रसाद ने यह रकम लोगों से कर्ज लेकर इकट्ठे किये थे।आरोपी बैरिस्टर चौबे के खिलाफ मनोज प्रसाद ने सरायढेला थाना में शिकायत दर्ज करायी थी।पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। मनोज प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उसकी पहचान चौबे से एक चाय दुकान पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच मित्रता बढ़ी और इसी दौरान चौबे का घर पर आना-जाना भी शुरू हो गया।मनोज प्रसाद के अनुसार, आरोपी ने खुद को पूर्व मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बताते हुए दवा कंपनियों में अच्छी पकड़ होने का दावा किया। उसने दवा के होलसेल व्यवसाय में निवेश करने और मुनाफे में हिस्सेदारी देने का झांसा दिया। आरोपी की बातों में आकर मनोज ने कर्ज लेकर करीब 19.50 लाख रुपये उसे दे दिए। विश्वास दिलाने के लिए चौबे ने एक चेक भी दिया, लेकिन जब उसे बैंक में जमा किया गया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद जब मनोज पैसे वापस मांगने उसके घर पहुंचे, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। कर्मवीर सिंह/22मार्च/ 26