क्षेत्रीय
22-Mar-2026
...


- थोक बाजार विकसित करने योजना बनेगी: सांसद जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने यहां कहा कि जबलपुर के सर्वांगीण विकास के लिये सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे. यहां उपलब्घ संसाधनों के सकारात्मक उपयोग से क्षेत्र का आर्थिक विकास बढ़ाया जा सकता है. समन्वित प्रयासों की पहल सार्थक होगी. श्री दुबे यहां महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री उन्होंने आगे कहा कि जबलपुर की सुचारु कनेक्टिविटी हेतु जबलपुर गोंदिया दोहरीकरण हेतु केन्द्र शासन द्वारा 6 हजार करोड़ की राशि प्रदान की गई है। चेम्बर पदाधिकारियों द्वारा शासकीय औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपतियों पर नगर निगम संपत्ति लगाए जाने के विषय पर ध्यानाकर्षण कराए जाने पर सांसद ने कहा कि इस समस्या का उद्योगों के हित में उचित समाधान निकाला जाएगा. जबलपुर में एक बड़े सामूहिक आयोजन स्थल के निमार्ण हेतु मांग पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम समय की जरूरत है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जबलपुर के थोक व्यापार हेतु प्रथक स्थल को विकसित करने की दिशा में योजना तैयार की जाएगी। महाकोशल अंचल में उपलब्ध विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का समुचित उपयोग हेतु इस क्षेत्र में पर्यटन हब बनाए जाने प्रस्ताव शीघ्र लाया जाएगा | जबलपुर से हवाई सेवा को बढ़ाने हेतु आवश्यक प्रयास किए जा रहे है | डिफेंस क्लस्टर निमार्ण के साथ ही सुरक्षा संस्थानों से क्षेत्र के औद्योगिक विकास को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता के साथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर नाग्देव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष युवराज जैन गढ़ावाल, कोषाध्यक्ष हेमराज अग्रवाल, समन्वयक राजेश चण्डोक, संगठन मंत्री अनिल जैन पाली, संयोजन मंत्री समीर पाल , दीपक सेठी, सतीश ओसवाल, राकेश गिद्रोनिया, राजेन्द्र सिंह छाबरा, सुधीर सोनकर, विनोद पहरिया, प्रदीप विश्वारी, मनीष केशरी, अभिषेक जैन, मेवालाल छिरोल्या, अनुप अग्रवाल, नवनीत जैन आदि उपस्थित रहे| सुनील साहू / शहबाज / 21 मार्च 2026/ 00.07