खेल
22-Mar-2026
...


:: अंतर अकादमी बैडमिंटन : अनय, आर्य, अदविक, अर्णव, निश्चय और हार्दिक अंतिम चार में पहुंचे :: इंदौर (ईएमएस)। अमेच्योर बैडमिंटन एकेडमी और सरताज अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में खंडवा रोड़ स्थ‍ित एकेडमी के बैडमिंटन हॉल में शुरू हुई दूसरी अंतर अकादमी बैडमिंटन स्पर्धा के पहले ही दिन कोर्ट पर प्रतिभा और संघर्ष का अनूठा संगम देखने को मिला। टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बड़ा उलटफेर करते हुए 15 वर्ष बालक एकल में शिवांश शर्मा और आरुष आर्य, 17 वर्ष वर्ग में अनय कृष्ण बिंजु, आर्य बम, आर्जव मरघदे और हार्दिक धुलिये, 13 वर्ष वर्ग में अर्णव गौर, अरिंजय कृष्ण बिंजु, अदविक सोलंकी और आरुष, तथा 11 वर्ष आयु वर्ग में अदविक सोलंकी, निश्चय कुशवाह, प्रनमय तारे और जसराज सिंह छाबड़ा ने शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। तीन कोर्ट्स पर दूधिया रोशनी में देर रात तक चले लीग मुकाबलों में सरताज अकादमी के शिवांश शर्मा ने एरेना के अरिंजय कृष्ण बिंजु को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 12-15, 15-10, 15-10 से हराकर सबको चौंका दिया। अपनी लय को जारी रखते हुए आरुष आर्य ने भी अरिंजय को 13-15, 15-7, 15-10 से बाहर का रास्ता दिखाया। अन्य मुकाबलों में अक्षत सिन्हा ने युवराज कल्याणे को 15-10, 15-11 से और शिवांश शर्मा ने अमनसिंह तोमर को 15-2, 15-8 से एकतरफा अंतर से पराजित किया। 13 वर्ष बालक वर्ग में जसराज सिंह छाबड़ा ने अथर्व चौधरी को 15-12, 14-15, 15-7 से, अरिंजय कृष्ण बिंजु ने अदविक सोलंकी को 12-15, 15-7, 15-10 से और पर्व उपाध्याय ने निश्चय कुशवाह को 15-10, 15-12 से पराजित किया। इसी वर्ग में अदविक सोलंकी ने जसराज सिंह छाबड़ा को 15-6, 15-14 से हराया। बालक वर्ग के अन्य आयु समूहों में, 11 वर्ष एकल में अदविक सोलंकी ने प्रनमय तारे को 15-3, 15-7 से और जसराज ने आर्जव संघवी को 15-5, 15-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 17 वर्ष बालक वर्ग में हार्दिक धुलिये ने पार्थ जायसवाल को 15-9, 15-12 से और अनय कृष्ण बिंजु ने जपजोत को 15-0, 15-2 के बड़े अंतर से मात दी। बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 17 वर्ष आयु समूह में दिव्या गुर्जर ने नायशा पुरोहित को 15-6, 15-10 से हराया। 15 वर्ष वर्ग में आरिशा जायसवाल ने नायशा पुरोहित को 15-8, 15-7 से और 13 वर्ष में ओमिशा मेहता ने मनरीत कौर बग्गा को 15-10, 15-2 से पराजित किया। 11 वर्ष बालिका वर्ग में मायरा भुमार्कर ने दिवा गुलाटी को 15-11, 15-8 से तथा किआरा दासगुप्ता ने आर्या यादव को 15-7, 15-9 से शिकस्त दी। 9 वर्ष के नन्हे खिलाड़ियों के वर्ग में काश्वी कुशवाह ने नयोनिका नरवाले को 15-9, 15-9 से और अव्युक्त गुलहाति ने याशि भुमार्कर को 15-8, 15-7 से हराया। सरताज अकादमी के प्रबंध निदेशक और मुख्य निर्णायक धर्मेश यशलहा ने बताया कि सभी मुकाबले योनेक्स फेदर शटलकॉक्स से लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं। प्रकाश/22 मार्च 2026