नई दिल्ली (ईएमएस)। स्मार्टफोन निर्माता आईक्यू द्वारा स्मार्टफोन आईक्यू झेड11 और आईक्यू झेड11एक्स को 26 मार्च को पेश किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक आईक्यू झेड11 इस ब्रांड का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें 9,020एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव देगी। इसके साथ ही यह आईक्यू का पहला 165 एचझेड आई-प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले लेकर आएगा, जो स्मूद विजुअल्स के साथ आंखों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.83 इंच का ओलेड 1.5के डिस्प्ले, डायमेंसिटी 8500 चिपसेट, 16जीबी तक रैम और 512जीबी स्टोरेज मिल सकता है। यह फोन एंड्राएड 16 आधारित ओरिजिन ओएस 6 पर काम करेगा और 90वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। वहीं, आईक्यू झेड11एक्स इस सीरीज का किफायती विकल्प होगा। इसमें 6.76 इंच की एलसीडी स्क्रीन, डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर और 7,200एमएएच की बैटरी के साथ 44वॉट फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह डिवाइस भी बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। भारत में आईक्यू झे11एक्स 5जी पहले ही लॉन्च हो चुका है, जिसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। इसमें 120एचझेड रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, आईपी 68/आईपी69 रेटिंग और दमदार बैटरी बैकअप मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सेगमेंट में तेज परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। सुदामा/ईएमएस 23 मार्च 2026