सैन फ्रांसिस्को (ईएमएस)। आज के डिजिटल युग में व्हाट्सएप सिर्फ मैसेजिंग एप नहीं रहा, बल्कि हमारी निजी जिंदगी का अहम हिस्सा बना है। इसमें हमारी व्यक्तिगत चैट, फोटो, डॉक्यूमेंट और कई संवेदनशील जानकारियां मौजूद होती हैं। ऐसे में डेटा की सुरक्षा बेहद जरूरी है। व्हाट्सएप में कुछ इसतरह प्राइवेसी फीचर्स हैं, जिनका सही इस्तेमाल करके आप अपनी चैट को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं। इसमें सबसे पहला फीचर है चैट लॉक। इसे ऑन करने के बाद आप अपनी महत्वपूर्ण चैट्स को लॉक कर सकते हैं। लॉक खोलने के लिए फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या पासकोड की जरूरत होती है। इसका फायदा यह है कि अगर आपका फोन किसी और के हाथ में चला जाए, तब भी आपकी निजी चैट कोई नहीं पढ़ पाएगा। दूसरा उपयोगी फीचर है डिसअपियरिंग मैसेज। इसके जरिए आप ऐसे मैसेज भेज सकते हैं जो निश्चित समय के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं। आप 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का समय तय कर सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए खास है, जो संवेदनशील बातचीत को लंबे समय तक स्टोर नहीं रखना चाहते। इसके अलावा, टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर आपकी सुरक्षा को और मजबूत बनाता है। इसे एक्टिव करने पर आपके अकाउंट पर एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जुड़ जाती है। जब कोई व्यक्ति आपके नंबर से किसी दूसरे डिवाइस पर लॉग-इन करने की कोशिश करता है, तो उसे पिन डालना जरूरी होता है। बिना पिन के अकाउंट एक्सेस करना नामुमकिन होता है, जिससे हैकिंग का खतरा काफी कम हो जाता है। आज साइबर फ्रॉड और डेटा चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद इन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप अपनी निजी जानकारी और चैट्स को सुरक्षित रख सकते हैं। बस कुछ सेटिंग्स बदलते ही आपकी बातचीत पूरी तरह प्राइवेट और सुरक्षित हो जाएगी। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर बेहद अहम है। इसे एक्टिव करने के बाद आपके अकाउंट पर एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जुड़ जाती है। जब भी कोई व्यक्ति आपके मोबाइल नंबर से किसी दूसरे डिवाइस पर लॉग-इन करने की कोशिश करता है, तो उसे एक खास पिन डालना होता है। बिना इस पिन के अकाउंट एक्सेस करना संभव नहीं होता, जिससे हैकिंग का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। आज के समय में साइबर फ्रॉड और डेटा चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। आशीष/ईएमएस 23 मार्च 2026