इन्दौर (ईएमएस) महंत मंगलदास महाराज खाकी के सान्निध्य में नवरत्न बाग स्थित श्री विजय मारुति हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास के साथ चैत्र नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिर में स्थापित महादुर्गा, मां कालिका और महा सरस्वती माता का रोजाना मनोहारी श्रृंगार किया जा रहा है। साथ ही विशेष पूजा, अर्चना और जप-यज्ञ के कार्यक्रम हो रहे हैं। महंत मंगल दास महाराज ने बताया कि नवरात्रि में शक्ति की पूजा करने से भक्तों को कई गुना अधिक फल मिलता है और पापों का अंत होता है। मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि मंदिर में दिनभर दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ बनी रहती है। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर देर तक खुला रहता है। आनंद पुरोहित/ 23 मार्च 2026